{"_id":"5caf769ebdec2213f4136603","slug":"131555003038-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के घर से चोर ले गए थे छह लाख का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान के घर से चोर ले गए थे छह लाख का माल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिकुनिया। ग्राम पंचायत सुथना बरसोला की पूर्व प्रधान कसबा तिकुनिया निवासी रजनी देवी महावर के घर से चोर सोमवार की रात 10 हजार रुपये की नकदी समेत करीब छह लाख के जेवर चोरी कर ले गए थे। बुधवार को मथुरा से वापस लौटीं पूर्व प्रधान ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन घटना के खुलासे को लेकर एक कदम आगे नहीं बढ़ाया है।
पूर्व प्रधान रजनी देवी पुत्र के साथ अपने मायके मथुरा गईं थी। घर के मुख्य गेट पर ताला पड़ा था। सोमवार की रात ताला तोड़कर घर में घुसे चोर कीमती सामान उठा ले गए। सूचना पर बुधवार को घर पहुंचीं रजनी देवी ने बताया कि चोर 10 हजार रुपए की नकदी, दो सोने के हार, चार सोने के कंगन, पांच सेट कान की बाली, तीन नथ, पांच सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, एक पेंडल, और चांदी सहित करीब छह लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए है। पुलिस ने पूर्व प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाया है। इससे व्यापारियों में रोष है। प्रभारी निरीक्षक विद्याराम दिवाकर ने बताया की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।