फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एसएसबी ने महिला तस्कर के चंगुल से दो किशोरों को छुड़ाया

एसएसबी ने महिला तस्कर के चंगुल से दो किशोरों को छुड़ाया

Sun, 24 Mar 2019 10:59 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी ने महिला तस्कर के चंगुल से दो किशोरों को छुड़ाया
संपूर्णानगर। नौकरी का झांसा देकर जम्मू ले जाए जा रहे दो नेपाली किशोरों को कमलापुरी एसएसबी के जवानों ने पिलर संख्या 208 के पास महिला तस्कर के साथ दबोच लिया। पूछताछ में पकड़ी गई महिला सावित्री चौधरी ने एसएसबी अफसरों को बताया कि गांव बंटरिया जिला बेलोरी नेपाल की रहने वाली है।
विज्ञापन

कमलापुरी एसएसबी निरीक्षक अंकित कुमार ने बताया कि एक महिला दो किशोरों को लेकर आ रही थी। शक होने पर जवानों ने उसे रोक लिया और पूछताछ की। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह दोनों किशोरों को लेकर घूमने जा रही है। शक होने पर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो सच्चाई सामने आ गई। महिला ने एसएसबी को बताया कि उसने जम्मू में नौकरी करने पर युवकों को 20000 रुपये मिलने का झांसा दिया था। जवानों ने तीनों को नेपाल पुलिस के सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed