फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गन्ना लदे ट्रक ने छात्र को कुचला, मौत

गन्ना लदे ट्रक ने छात्र को कुचला, मौत

Mon, 11 Feb 2019 11:36 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
गन्ना लदे ट्रक ने छात्र को कुचला, मौत
फरधान (लखीमपुर खीरी)। रिश्तेदारी में जा रही दादी का सामान छोड़कर साइकिल से लौट रहे कक्षा पांच के छात्र को गन्ना लदे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक रोड किनारे खेत में पलट गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पीड़ित परिजनों संग पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर जाम लगा दिया। मिल के अफसरों को मौके पर बुलाने और मुआवजा की मांग करने लगे। एसडीएम सदर अरुण कुमार और एएसपी/सीओ सिटी आरके वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

हादसा सोमवार को सुबह करीब 11 बजे हुआ। गांव सैदापुर भाऊ निवासी प्रदीप दीक्षित का पुत्र संतकुमार (11) मोहम्मदी स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रही दादी का सामान साइकिल पर रखकर पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर छोड़ने गया था। वह हाईवे किनारे सामान रखकर मन्योरा गांव को गए लिंक मार्ग पर लौट रहा था। तभी पास ही में स्थित हरगांव चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र से ओवरलोडेड गन्ना लेकर आ रहे ट्रक के पहिया के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के संग पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर किसी मिल के अधिकारी के आने की मांग करने लगे। मौके पर एसडीएम सदर और सीओ के अलावा प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह पहुंचे। आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम तो खोल दिया, लेकिन मांग पूरी होने तक शव उठाने से इंकार कर दिया। इस बीच एएसपी/सीओ सिटी आरके वर्मा और एसडीएम अरुण कुमार सिंह का लोगों ने घेराव किया। गुस्साए लोग कार्रवाई के साथ मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। इस पर अधिकारियों ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया और फोन पर ट्रांसपोर्टर से बात की। ट्रक मालिक ने मानवीय आधार पर पीड़ित को तुरंत 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। इसके बाद परिजन शव के पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर ट्रक चालक दीपक मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इससे करीब दो घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन


रूट का किया डायवर्जन
पुलिस ने जाम की स्थित से निपटने के लिए मनिकापुर से रूट डायवर्ट कर वाहनों को मोहम्मदी रोड होते हुए निकाला। कैमहरा और फरधान गांव से होते हुए भी वाहनों को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का रोकर बुरा हाल
अप्रत्याशित घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना स्थल पर मां की दहाड़ों से हर आंख नम हो गई। मृतक बालक कक्षा पांच का छात्र है।

ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रक मालिक की तरफ से पीड़ित को 20 हजार की आर्थिक मदद मुहैया कराई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- एसएन सिंह प्रभारी निरीक्षक, फरधान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed