{"_id":"5c5345edbdec227d9070bc4a","slug":"131548961261-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय लाभार्थी ने किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौचालय लाभार्थी ने किया आत्महत्या का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय लाभार्थी ने की आत्महत्या की कोशिश
ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। ब्लॉक क्षेत्र के बेलौली गांव में शौचालय निर्माण के लिए पैसा न मिलने से परेशान लाभार्थी ने प्रधान के घर के सामने लगे पकरिया के पेड़ में लुंगी से फंदा लगा लिया। प्रधान के भाई ने उसे किसी तरह आननफानन पेड़ से उतारा। काफी देर बाद होश में आने पर उसकी हालत सामान्य हो सकी।
ईसानगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिलौली के मजरा जालिमनगर निवासी बाबूराम के पुत्र रंगीलाल को शौचालय का लाभ सरकार से मिला था। करीब दो माह से प्रधान और विकास विभाग उसे टरका रहा था जबकि बताया जाता है कि उसका शौचालय का पैसा निर्गत किया जा चुका था, लेकिन उसे न तो शौचालय दिया गया था न पैसा। परेशान हाल रंगीलाल ने शौचालय बनवाने के लिए कई बार प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी से संपर्क किया। इसके बाद भी उसे पैसा नहीं दिया गया।
बुधवार को पूरा दिन प्रधान के घर बैठने के बावजूद भी पैसा न देने पर रात करीब नौ बजे रंगी ने ग्राम प्रधान के घर के सामने लगे पकरिया के पेड़ में लुंगी से फंदा लगा लिया। प्रधान के चचेरे भाई सरवन ने तड़प रहे रंगीलाल को पेड़ से उतारा। इस दौरान करीब एक घंटे रंगी बेहोश रहा। बताया जाता है कि ग्रामप्रधान ने यूपी 100 को सूचना दी।
विज्ञापन
उधर, प्रधान उमेश कुमार का कहना है रंगीलाल के शौचालय निर्माण के लिए फोटो अपलोड किया गया था। पैसा अभी निर्गत नहीं हुआ है। रंगीलाल शराब का आदी है। उसे शक था कि उसका पैसा निकाल लिया गया है। इसी शक में उसने आत्महत्या की कोशिश की। जिसे किसी तरह बचा लिया गया।
खंड विकास अधिकारी भीम जी उपाध्याय ने बताया कि शौचालय का पैसा रोका जाना गंभीर विषय है मामले की जांच की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि यूपी 100 पर सूचना दी गई थी, जमीन पर बैठे रंगी ने शराब पी रखी थी। पुलिस के पहुंचने पर वह नशे की हालत मेें था।