फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंदा

अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंदा

Fri, 01 Feb 2019 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंदा

विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंदा, मौत
जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी)। पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोविंदापुर के निकट अनियंत्रित ट्रक एक बाइक पर चढ़ गया। इससे बाइक पर सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है।

पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कमतरा निवासी 45 वर्षीय राजपाल सिंह अपने रिश्तेदार कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के ग्राम तुरकटहा ठप्पा गोकन निवासी 44 वर्षीय सत्यपाल सिंह के साथ गुरुवार को बाइक से अपने घर कमतरा लौट रहे थे। करीब 12 बजे ग्राम गोविंदापुर के निकट चीनी मिल अजबापुर से गन्ना तुलवाकर वापस लौट रहे ट्रक ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को किसी तरह बाहर निकाला। राजपाल सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि सत्यपाल सिंह ने इलाज के लिए सीएचसी पसगवां लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक सत्यपाल सिंह के भाई कृपाल सिंह की शादी राजपाल सिंह की बहन से हुई थी। दोनो रिश्ते में साले बहनोई थे। सत्यपाल सिंह बुधवार की शाम को कमतरा आया था। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक चालक हेलमेट नही लगाए थे। राजपाल सिंह की पत्नी के अलावा तीन पुत्र अजय, अर्पित और अव्यांश, पत्नी कुमकुम देवी और सत्यपाल के तीन पुत्र पवन सिंह, अनुज सिंह और अमन सिंह और पत्नी पम्मी सहित विवाहित पुत्री सुमन सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के रोने बिलखने से सीएचसी परिसर में आए लोग भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed