फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   तांगे से टकराई बाइक, युवक की मौत

तांगे से टकराई बाइक, युवक की मौत

Mon, 17 Dec 2018 10:23 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
तांगे से टकराई बाइक, युवक की मौत
तांगे से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन


धौरहरा। कस्बे से गांव लौट रहे कोचिंग संचालक की अमेठी रोड पर कांशीराम कॉलोनी के पास तांगे से टकरा कर मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमेठी निवासी रामप्रताप मिश्र का 19 वर्षीय पुत्र शुभम मिश्रा गांव मे ही कोंचिंग सेंटर चलाता था। रविवार देर शाम करीब सात बजे कस्बे से वापस बाइक से अपने घर अमेठी गांव जा रहा था। कस्बे के बाहर अमेठी रोड पर ही कांशीराम कॉलोनी के पास एक ट्रैक्टर-ट्राले को ओवरटेक कर आगे निकल ही रहा था कि अचानक विपरीत दिशा से एक तांगा आ गया शुभम की बाइक तांगे से टकरा गई और तांगे का बांस शुभम के सीने में धस गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय बाइक सवार शुभम ने हेलमेट नही पहन रखी थी। राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के पिता रामप्रताप मिश्रा सहित परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव घर ले आए और सोमवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया। शुभम की आकस्मिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed