फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर प्रेमी और पत्नी ने की थी पति की हत्या

प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर प्रेमी और पत्नी ने की थी पति की हत्या

Thu, 04 Oct 2018 05:36 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर प्रेमी और पत्नी ने की थी पति की हत्या
प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर की थी पति की हत्या
विज्ञापन

पत्नी को भेजा चालान, प्रेमी हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
निघासन। गांव ढखेरवा खालसा में सोते हुए पति सतीश की हत्या करने वाली पत्नी का पुलिस ने चालान भेजा है। पत्नी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग हुई रस्सी को बरामद करते हुए प्रेमी रामगोपाल के घर दबिश देकर उसे भी हिरासत में लिया है।

प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि ढखेरवा खालसा निवासी सतीश कुमार की पत्नी लल्ली देवी का पड़ोस के ही रामगोपाल से प्रेम प्रसंग करीब सात माह से चल रहा था। पुलिस के अनुसार उसके प्रेम प्रसंग में सतीश कुमार बाधा बन रहे थे। दो अक्तूबर की रात लल्ली देवी और रामगोपाल ने सतीश को मारने की षडयंत्र रचा। रात में सतीश जब सो गया तो उसका प्रेमी सतीश घर आ धमका और उसने कमरे से रस्सी लेकर गले में कस दी। उसका एक हाथ चारपाई की पाटी में बांधा और दूसरा हाथ गले के साथ बांध दिया। उसके बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। रस्सी को रामगोपाल गले से बांध कर खींचने लगा। इस दौरान जब सतीश अपने पैर चलाने लगा तो लल्ली देवी ने जोर से उसके पैर दबा लिए। उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। सतीश के छोटे भाई कैलाश की तहरीर पर पुलिस ने लल्ली देवी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना को छुपाने के लिए उसने रस्सी कमरे में रखे बक्शे में छुपाकर रख दी। पुलिस ने रस्सी बरामद करते हुए लल्ली देवी के बताने पर आरोपी रामगोपाल को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed