फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   घर में घुसे चोर चुरा ले गए डेढ़ लाख का माल

घर में घुसे चोर चुरा ले गए डेढ़ लाख का माल

Wed, 15 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसे चोर चुरा ले गए डेढ़ लाख का माल
घर में घुसे चोर ले गए डेढ़ लाख का माल
विज्ञापन

गांव पहुंची पुलिस को भी नहीं लगी भनक
बिजुआ चौकी क्षेत्र में हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर/सुंदरवल। थाना भीरा की बिजुआ पुलिस चौकी क्षेत्र के घनापुरवा मजरा रुद्रपुर गुलरिया गांव में सोमवार रात टटिया तोड़कर घुसे चोर जेवर-नकदी समेत करीब डेढ़ लाख का माल पार कर ले गए। वारंटियों की तलाश में रात गांव पहुंची पुलिस को चोरों की भनक तक नहीं लग सकी।
बिजुआ पुलिस चौकी के गांव घनापुरवा निवासी किसान राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सोमवार की रात परिवार के सभी लोग घर के आंगन में सोये हुए थे। रात किसी समय टटिया फाड़कर घुस आए। घुसे चोरों ने घर खंगाला और दो बक्से उठा ले गए। बक्से में 10 हजार रुपये, सोने की दो झुमकी, कुंडल, मटरमाला, नाक की नथ और एक मोबाइल सहित करीब डेढ़ लाख का था, जिसे चोर चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे गांव आई पुलिस के सायरन की आवाज सुनकर घर के लोगों की आंख खुली तो सामान बिखरा देख सभी के होश उड़ गए। सुबह गांव के पश्चिम दो किलोमीटर दूर दोनो बक्से सड़क किनारे खाली पड़े मिले। पीड़ित ने चौकी पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

000
सेंध लगाकर दुकान से हजारों की चोरी
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव सराय निवासी मुजीब की सिलाई की दुकान देवकली-अलीगंज रोड पर टॉवर चौराहे पर है। मंगलवार की सुबह दुकान पर पहुंचे तो नकब लगी देखी। उन्होंने बताया कि चोर छह सिलाई मशीन, लगभग 60 पेंट शर्ट के कपड़े चोरी कर ले गए। मुजीब ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक श्याम नरायन सिंह ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed