{"_id":"5c80034abdec2214074be52c","slug":"121551893322-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के गांव त्रिकोलिया की एक 33 वर्षीय विवाहिता ने बुधवार की सुबह संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। सीएचसी पलिया से रेफर होने पर ससुराल वाले उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पाकर जिला अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष के लोग शव देखकर भड़क उठे। मायके वाले जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष से भिड़ गए। इससे वहां हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति, सास और ससुर को हिरासत में लिया है।
गांव त्रिकोलिया निवासी किरन शाह ने बताया कि उनके पुत्र जितिन शाह की शादी 21 अप्रैल 16 को थाना खीरी के गांव बरतेर कलां निवासी वंदना सिंह से हुई थी। बुधवार की सुबह वंदना ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। वह उसे लेकर सीएचसी पलिया गए, जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुबह करीब 11 बजे जब जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने वंदना को मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर मृतका के मायके के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। शव देखकर भड़के मायके वालों ने वहां मौजूद पति, ससुर और सास पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
बताते हैं कि इस दौरान दोनों पक्ष में मारपीट भी हुई, इससे अस्पताल में अफरा तफरी मच गयी। अस्पताल प्रशासन ने स्थित गंभीर देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी, चौकी प्रभारी अजब सिंह, चौकी इंचार्ज अजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने किसी तरह सभी को शांत कराया। पुलिस ने मृतका के भाई पवन कुमार सिंह की तहरीर पर आरोपी पति, ससुर और सास को हिरासत में ले लिया। उधर मृतक के भाई पवन कुमार सिंह ने बताया कि शादी में उन्होंने करीब 35 लाख रुपये का सामान दिया था, लेकिन इसके बाद भी पति, ससुर और सास संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि 10 लाख रुपये नकद और कार की मांग कर रहे थे। मांग न पूरी होने पर उनकी बहन को प्रताड़ित किया जाने लगा। बुधवार की उन्हें किसी ने सूचना दी कि उनकी बहन को ससुराल वालों ने जहर दे दिया है।
विज्ञापन
बच्चे को ले गए मायके वाले
ससुराल वाले जिस समय वंदना को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, उस वक्त उसका तीन साल का बेटा भी अपने बाबा किरन शाह की गोद में था। मायके वाले बच्चे को अपने साथ ले जाना चाहते थे, लेकिन ससुरालीजन बच्चे को नहीं दे रहे थे। इसको लेकर भी काफी देर दोनों के बीच खींचतान होती रही। हालांकि पुलिस ने हस्तक्षेप कर बच्चे को मायके वालों के सुपुर्द करा दिया।
अस्पताल से हंगामा और मारपीट की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस गई थी। विवाहिता के भाई ने जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उसके आधार पर पति, सास और ससुर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।
- डीपी तिवारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर