{"_id":"5b7efd4242c79246452df0a7","slug":"121535049026-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक प्रबंधक बनकर की कॉल खाते से उड़ाए 35 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक प्रबंधक बनकर की कॉल खाते से उड़ाए 35 हजार
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैंक प्रबंधक बनकर की कॉल, खाते से उड़ाए 35 हजार
शहर कोतवाली पुलिस ने दर्ज की धोखाधड़ी की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। एक्सिस बैंक का प्रबंधक बताकर कॉलकर्ता ने खाता धारक से खाता नंबर पूछ लिया और उसके खाते से तीन बार में 34998 रुपये निकाल लिए। सदर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सदर कोतवाली के गांव सुरजनपुर निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उसका खाता शहर की एक्सिस बैंक में है। नौ अगस्त को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक का मैनेजर बताया। कहा कि उसका खाता कुछ गड़बड़ हो गया है। उसे ठीक करना है। यह कहते हुए कॉलकर्ता ने उससे खाता नंबर पूछा। झांसे में आकर उसने खाता नंबर बता दिया। दो-तीन दिन बाद जब वह बैंक पैसा निकालने पहुंचा तो उसे खाते से पैसे निकाले जाने की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि जालसाज ने नौ अगस्त को ही तीन बार में कुल 34 हजार 998 रुपये निकाल लिए। यह देख वह दंग रह गया। उसने मामले की शिकायत शाखा प्रबंधक से की और सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।