फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद

संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद

Fri, 08 Dec 2017 11:56 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद
संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
मैलानी।
विज्ञापन

तड़के चार बजे घर से निकले एक युवक का शव राजामंडी भातू कॉलोनी में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। परिवार वालों ने बताया कि वह अत्यधिक शराब पीता था। आशंका है कि वह नशे में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई होगी।
ग्राम पंचायत सुवाबोझ के राजामंडी निवासी छुट्टा का पुत्र भगवान राजभर (43 साल) का शव सुबह राजामंडी गांव के पास स्थित भातू कॉलोनी में एक के प्लाट में संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। मृतक की पत्नी शांति देवी ने बताया कि उसके पति तड़के चार बजे घर से निकले थे। इस बाबत एसआई एके मिश्रा ने बताया कि सुबह दस बजे उन्हें घटना की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं हैं। प्रारंभिक जांच में शव से शराब की गंध आने से अत्यधिक शराब पीने और गिरकर काफी देर ठंड में पड़े रहने से मौत होना प्रतीत होता है। फिलहाल, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। मृतक काश्तकारी के साथ ही गल्ला आदि का कारोबार भी करता था।
विज्ञापन


भातू कॉलोनी में होता है अवैध शराब का धंधा
भातू कॉलोनी में अवैध शराब का धंधा बड़े पैमाने पर होता हैै। यहां भातू बिरादरी के लोग रहते हैं। इनमें अधिकांश का मुख्य पेशा शराब बनाकर बेचना है। पुलिस और आबकारी विभाग यहां अक्सर दबिश देकर घरों में एकत्र लहन, शराब, शराब बनाने के उपकरण आदि नष्ट कर देते हैं, लेकिन अगले दिन यहां सब कुछ फिर पहले जैसा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed