फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   12 children ill from eating the leaves of Jatropha

जैट्रोफा के पत्ते खाने से 12 बच्चे बीमार

Wed, 20 Jan 2016 07:22 PM IST
निघासन (लखीमपुर खीरी)।
निघासन (लखीमपुर खीरी)। Updated Wed, 20 Jan 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
12 children ill from eating the leaves of Jatropha
क्षेत्र के बौधिया क्रेशर स्थित नेकीराम आदर्श विद्या मंदिर में जैट्रोफा के पत्ते खाकर 12 बच्चे बीमार हो गए। हालत खराब होने पर उनको सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां, इलाज होने के बाद उनको घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बौधिया क्रेशर स्थित आदर्श बाल विद्या मंदिर में मंगलवार को स्कूल खुला था। स्कूल में जैट्रोफा के पौधे लगे हुए हैं। स्कूल में पढ़ने वाले 11 वर्षीय बच्चे सौरभ, वंदना, 12 वर्षीय सारिका मिश्रा, गौरव, सूरज, शैलेष, सुखराम, 10 वर्षीय शिवम, कृष्ण मोहन, नौ वर्षीय रवी, पांच वर्षीय गौरव, रूपेश ने लंच के समय खेल-खेल में जैट्रोफा के पौधे की पत्तियां खा ली। कुछ समय बाद बच्चों को उलटियां होने लगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य सचिन राठौर घबरा गए। उन्होंने 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस बुलाई। उसके बाद सभी बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टर पीके रावत ने बच्चों का इलाज किया। देर शाम जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो अभिभावकों ने जानकारी की। उनको बाद में पता चला कि बच्चे बीमार हो गए हैं और सीएचसी में भर्ती हैं। डाक्टर पीके रावत ने बताया कि बच्चों ने जहरीला पदार्थ खा लिया था इसलिए बीमार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed