फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शहर में तीन दुकानों से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

शहर में तीन दुकानों से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

Mon, 08 Apr 2019 12:52 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
शहर में तीन दुकानों से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल
लखीमपुर खीरी। शहर के कचहरी रोड पर कंपनी बाग के निकट दुकानों की दूसरी मंजिल पर चोर चोर सीढ़ी लगाकर चढ़ गए और दो रेडीमेड, एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान के गोदामों का दरवाजा तोड़कर घुस गए। चोर तीनों दुकानों से करीब 95 हजार रुपये समेत करीब तीन लाख का सामान बटोर ले गए। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत है। व्यापारियों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

कचहरी रोड पर कंपनी बाग के निकट मोहल्ला मिश्राना निवासी योगेश गुप्ता की स्पेयर पार्ट्स, मोहल्ला नईबस्ती निवासी अब्दुल हमीद और ऑफीसर कॉलोनी निवासी संजय महावर की रेडीमेड कपड़े की दुकान है। शनिवार की रात चोरों ने मिट्टी के ढेर पर सीढ़ी लगा दी और दूसरी मंजिल पर पहुंच गए। मोहल्ला मिश्राना निवासी योगेश गुप्ता की स्पेयर पार्ट्स के गोदाम में नकब लगाकर अंदर घुस गए और दरवाजा तोड़ दिया। चोर यहां से करीब 25 हजार रुपये की नकदी, इन्वर्टर समेत करीब तीन हजार रुपये का सामान, अब्दुल हमीद की दुकान से 30 हजार रुपये की नकदी, करीब 60 हजार रुपये का जींस पैंट, टीशर्ट आदि और संजय महावर की दुकान से 40 हजार रुपये की नकदी, करीब 20 कीमती मोबाइल सेट, रिचार्ज कूपन और करीब दो लाख रुपये के कपड़े चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी सुबह तब हुई जब व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोलीं। एक ही रात तीन दुकानों में हुई चोरी की वारदात से व्यापारियों में दहशत है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


घटना की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। स्वॉट टीम के सहयोग से पुलिस चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फतेह सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed