{"_id":"5c66a075bdec22739402b23a","slug":"11550229621-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर दस साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर दस साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलरायां (लखीमपुर खीरी)। चीनी मिल कॉलोनी गेट के सामने ट्रक ने सड़क पार कर रहे एक दस वर्षीय बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इससे मार्ग पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साई भीड़ और बिलख रहे परिवार वालों को बमुश्किल समझा-बुझाकर शांत कराया। तब जाकर कहीं तीन घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
मोहल्ला कुशाही निवासी श्रवण वाल्मीकि ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उनका पुत्र पवन (10) घर से सामान लेने सड़क पर गया था। घर वापस लौटते समय कुशाही बाजार की ओर से आ रहे ट्रक ने पवन को कुचल दिया, जिससे पवन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इससे मुख्य सड़क पर भीषण जाम लग गया। गुस्साई भीड़ मृतक के परिवारवालों को मुआवजा दिलाने की मांग कर रही थी। सूचना पर बेलरायां चौकी पुलिस और कोतवाली तिकुनियां के एसआई राहुल कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह से शांत कराया। तब जाकर करीब तीन घंटे बाद जाम खुल सका। एसआई राहुल कुमार ने बताया कि ट्रक पलिया ट्रांसपोर्ट की है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है। शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।