{"_id":"5c02b817bdec22416939741e","slug":"11543682071-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की रिपोर्ट दर्ज न करने पर भड़के लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या की रिपोर्ट दर्ज न करने पर भड़के लोग
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हत्या की रिपोर्ट दर्ज न करने पर भड़के लोग
लखीमपुर खीरी। थाना फरधान के गांव नर्दवाल पुरवा निवासी अंकित वाल्मीकि की मौत मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज न होने से समाज के लोग भड़क गए। शनिवार को उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के प्रदेश सचिव चंदन लाल वाल्मीकि के साथ बड़ी संख्या में लोग एसपी दफ्तर पहुंचे। एसपी के थाना दिवस में होने पर शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपा और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
सात नवंबर को नर्वदावल पुरवा निवासी 20 वर्षीय अंकित वाल्मीकि का शव धौरहरा खुर्ग-बगहा मार्ग पर स्थित एक किनारे एक खेत में बरामद हुआ था। घर वालों ने उसकी प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। मृतक के पिता ने नामजद तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने पर डॉक्टर ने बिसरा प्रिजर्व कर भेजा था। रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज समाज के लोग उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश महासचिव चंदनलाल वाल्मीकि के नेतृत्व में शनिवार को एसपी दफ्तर पहुंचे। एसपी पूनम के थाना दिवस में होने पर पुलिस अधीक्षक को संबोधित शिकायत पत्र शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी भरत गौतम को सौंपा। प्रदेश सचिव ने कहा कि यदि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। इस दौरान महा दलित परिसंघ के नगर अध्यक्ष सुधीर भारती, भोगनाथ पुष्कर, पवन वाल्मीकि, संजय वाल्मीकि, श्याम किशोर, गुड्डू वाल्मीकि सहित कई लोग शामिल रहे।