{"_id":"5be0443abdec226999177528","slug":"11541424186-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत अवस्था में मिली गर्भवती, ससुरालीजन फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृत अवस्था में मिली गर्भवती, ससुरालीजन फरार
Updated Mon, 05 Nov 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगापुर। थाना संपूर्णानगर के गांव मुरारखेड़ा निवासी सुनील कुमार की गर्भवती पत्नी 23 वर्षीय पुष्पा देवी की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग कर ससुराल वालों ने दहेज के कारण प्रताड़ित कर उसे मार डाला है।
बरहाइच जिले के थाना व क स्बा मुर्तिहा निवासी बलजीत ने बताया कि उनकी भतीजी पुष्पा देवी की शादी तीन साल पहले थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के गांव मुरारखेड़ा निवासी सुनील के साथ हुई थी। सोमवार को गर्भवती पुष्पा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के चाचा बलजीत ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे। इस पर कई बार समझौता भी हुआ। इसी वजह से पड़ोसयों से भी वह भतीजी का हाल लिया करते थे। सोमवार की सुबह पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि पुष्पा की लाश घर के कमरे में बिस्तर पर पड़ी है, जबकि घर के अन्य लोग फरार हो गए हैं। इस पर वह लोग यहां पहुंचे। आरोप है कि उसका पति पुष्पा से मारपीट करता था। पति ने ही उसे मार डाला है। इधर पड़ोसियों का कहना है कि घर में कोई चहल पहल न होने पर उन्हें संदेह हुआ तो देखा घर का दरवाजा खुला पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो बिस्तर पर लाश पड़ी थी। मृतका के भाई पवन कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में शादी के बाद से ही पुष्पा के पति पर बाइक मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। उधर घटना के बाद से मृतका का पति व उसके परिजन फरार हैं।