फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सैधरी में पेड़ से लटककर युवक ने जान दी

सैधरी में पेड़ से लटककर युवक ने जान दी

Thu, 03 May 2018 08:48 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
सैधरी में पेड़ से लटककर युवक ने जान दी

विज्ञापन
सैधरी में पेड़ से लटककर युवक ने जान दी
आत्महत्या की वजह घरेलू कलह मान रही पुलिस
बेहद गरीब है मृतक का परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
महेवागंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के सैधरी गांव में युवक ने पेड़ से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है।
सैधरी गांव के पश्चिमी छोर पर स्थित एक बाग में लगे शीशम के पेड़ में बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक का शव लटकता देख गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच गांव के ही छोटेलाल व उनका परिवार के लोग भी पहुंच गये। सुतली की रस्सी से पेड़ से शव लटका देख सभी भौचक रह गए। छोटेलाल ने उसकी शिनाख्त अपने बड़े पुत्र 19 वर्षीय बब्बू उर्फ बम्बू के रूप में की। घर वालों ने बताया कि बब्बू शौच जाने की बात कह घर से निकला था। एक ही घंटे बाद उसकी मौत की खबर मिली।
विज्ञापन



अंतिम संस्कार तक के पैसे नही, दरोगा ने की मदद
मृतक बब्बू चार भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता छोटेलाल और उसका एक भाई भी विकलांग है। मजदूरी से परिवार का किसी तरह पेट पलता है। परिवार वालों के पास अंतिम संस्कार तक के पैसे न होने की बात सुन चौकी प्रभारी अवधेश यादव ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed