{"_id":"5acf74094f1c1bc93d8b4d12","slug":"11523545097-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह गैंगरेप का हल्ला, दोपहर बाद छेड़छाड़ की बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुबह गैंगरेप का हल्ला, दोपहर बाद छेड़छाड़ की बात
Updated Thu, 12 Apr 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड
गैंगरेप का हल्ला, दोपहर
बाद छेड़छाड़ में बदला
पीड़िता बयानों से पलटी, बोली-रेप नहीं आरोपियों ने की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
- सोशल मीडिया पर वायरल खबर के बाद पुलिस ने झुठलाया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
ईसानगर।
थाना ईसानगर क्षेत्र में गुरुवार की सुबह किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार की खबर वायरल हुई तो पुलिस में हड़कंप मच गया, लेकिन जांच करने से पहले ही पुलिस ने मामला ही पलट दिया। बताया महज छेड़छाड़ और मारपीट का मामला है। दोपहर तक सामूहिक रेप की बात कहने वाली पीड़िता और उसका पिता भी अपने बयानों से मुकर गया। दोनों ने मारपीट करने का आरोप तीन लोगों पर लगाया है। पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय दलित किशोरी ने बुधवार की शाम आरोप लगाया था कि वह खेत से घर लौट रही थी। खेत बचा रहे गांव के ही एक युवक ने अपने दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ उसे रास्ते से दबोच लिया और सामूहिक दुराचार किया। आरोपी पीड़िता की ही बिरादरी के हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक घरवालों ने रात में ही यूपी 100 पुलिस को सामूहिक रेप होने की सूचना दी। सूचना पर इलाकाई और यूपी 100 पुलिस भी गांव आई थी। इसके बाद पुलिस पीड़िता को लेकर बताए गए घटना स्थल पर भी गई। घटना स्थल का निरीक्षण किया। किशोरी से सामूहिक रेप की खबर सुबह से ही व्हाट्सऐप ग्रुपों पर वायरल होने लगी। इस पर पुलिस के हाथपांव फूल गए, लेकिन पुलिस ने दोपहर होते-होते पूरा मामला ही पलट दिया। इतना ही नहीं पीड़िता और उसके घरवालों के भी सुर बदल गए। अपने बयानों से पलटे पीड़िता और उसके घर वालों का अब कहना है कि किशोरी बुधवार की शाम करीब सात बजे खेत पर जा रही थी। रास्ते में गांव के प्रकाश और दो अज्ञात लोगों ने किशोरी का हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर प्रकाश ने उसके साथ मारपीट की। किसी तरह आरोपियों की चंगुल से छूटकर वह घर पहुंची और घरवालों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
किशोरी के पिता ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की और लड़की के बयान लिए। प्रारंभिक जांच में सामूहिक रेप का मामला झूठा मिला है। उसके साथ मारपीट होने की बात सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्रकाश और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तहरीर देर से मिलने के कारण किशोरी का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया जा सका।
शुक्रवार को किशोरी का जिला महिला अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों पक्षों मे ग्राम समाज की जमीन की कब्जेदारी को लेकर पुराना विवाद है। लड़की ने भी बयान में रेप की बात से इंकार किया है।