{"_id":"5943cd4d4f1c1bea258b4a25","slug":"11497615693-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Updated Fri, 16 Jun 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ममरी (लखीमपुर खीरी)। हैदराबाद थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव निवासी कौशल कुमार की पत्नी ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर मृतका के शव का दाह संस्कार कर दिया है।
नंदलालपुर गांव में गुरुवार की शाम कौशल कुमार पाल की पत्नी ने अज्ञात कारणों के चलते गुरुवार की रात कमरे के अंदर फांसी लगा ली। शुक्रवार की सुबह घर वालों ने शव लटकते देखा तो हड़कंप मच गया। कौशल कुमार की शादी डेढ़ साल पहले नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव रोशननगर से हुई थी। गांव वालों के अनुसार सूचना पर पहुंचे मायके वालों और मृतका के ससुरालीजनों के बीच काफी देर ताक समझौता वार्ता चली, इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसओ सत्येंद्र कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
-------------------------