फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शहर में दुकान, धौरहरा में तीन भाइयों के घर से लाखों की चोरी

शहर में दुकान, धौरहरा में तीन भाइयों के घर से लाखों की चोरी

Tue, 13 Jun 2017 04:19 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
शहर में दुकान, धौरहरा में तीन भाइयों के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। शहर के छाउछ चौराहा पर स्थित एक बैटरी की दुकान का चोरों ने जेक लगाकर शटर तोड़ दिया और उसमें रखीं बैटरियां, इन्वर्टर, पंखा आदि सामान चार पहिया वाहन में लादकर भाग निकले। पीड़ित ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है। उधर धौरहरा कस्बे के पठान वार्ड में तीन सगे भाइयों के घर घुसे चोर 35 हजार रुपये की नगदी समेत करीब तीन लाख के जेवर आदि सामान चोरी कर ले गए।
गांव रमुवापुर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनकी छाउछ चौराहा पर बैटरी की दुकान है। सोमवार की रात चोरों ने जेक लगाकर शटर तोड़ दिया और दुकान के अंदर घुस गए। चोर दुकान में रखी 15 हजार रुपये की नगदी, कई छोटी-बड़ी नई पुरानी बैटरी, इन्वर्टर, बैटरी चार्जर समेत करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर ले गए। दुकान के बाहर टायर के निशान मिलने से आशंका जताई जा रही है कि चोर किसी चौपहिया वाहन से आए थे और उसी में सामान भरकर रफूचक्कर हो गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा शटर टूटा हुआ था। दुकान में चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। बड़ी संख्या में दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

धौरहरा। सोमवार की रात कस्बा के पठानवार्ड निवासी रामखेलावन ने बताया कि रात में बिजली न होने के कारण परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। घर की दीवार फांद कर चोर अंदर घुस आए और मेन गेट का दरवाजा खोल दिया। चोर उसके, उसके भाई रामलखन और रामकुमार के कमरों के ताले तोड़ दिए। चोर रामखेलावन के कमरे से 10 हजार रुपये नकद, बटुला, बर्तन, पायजेब, सोने की झुमकी, कपड़े, दिल्ली से काम करके लौटे रामलखन के घर से 12 हजार रुपये, कपड़ा, बर्तन सोने की भेसर, झुमकी, पायल सात फूल की थाली, मोबाइल और तीसरे भाई के कमरे से 15 हजार रुपये, बर्तन, जेवर, कपड़ा चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ितों ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। कोतवाल दीपक शुक्ला नें बताया कि मामले की तहरीर मिली है जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed