फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बेहोशी हालत में पड़ा मिला अधेड़, इलाज के दौरान मौत

बेहोशी हालत में पड़ा मिला अधेड़, इलाज के दौरान मौत

Mon, 29 Apr 2019 06:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
बेहोशी हालत में पड़ा मिला अधेड़, इलाज के दौरान मौत
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी 46 वर्षीय संजय शुक्ला शुक्रवार की शाम बेहोशी हालत में मंगला देवी मंदिर के पास पड़े मिले थे। घरवाले उन्हें लेकर सीएचसी गए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि उनके छोटे भाई 46 वर्षीय संजय शुक्ला शुक्रवार दोपहर को खाना खाकर घर से निकले थे। शाम चार बजे वह बेहोशी हालत में मंगला देवी मंदिर के पास पड़े मिले और उनके कपड़े कुछ दूरी पर अलग पड़े थे। संजय को आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संजय अपने पीछे पत्नी सरोज शुक्ला जो कि एक विद्यालय में शिक्षिका है और दो जुड़वा बच्चे छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed