फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दर्जन भर हथियारबंद लोगों ने प्रधान का घर घेरा

हथियारबंद लोगों ने प्रधान का घर घेरा, फायरिंग

Wed, 06 Mar 2019 10:55 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
दर्जन भर हथियारबंद लोगों ने प्रधान का घर घेरा
ममरी। मोबाइल पर बात होने से मंगलवार की रात ग्राम पंचायत लंदनपुर ग्रंट की प्रधान सोमवती के परिवार वालों को जान से मारने के इरादे से घर के अंदर घुस आए दर्जन भर हथियारबंद लोगों ने उत्पात मचाया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर सियाराम ने दो लोगों को असलहे सहित गिरफ्तार कर उनका चालान भेज दिया है, अन्य करीब 10 लोग हथियार छोड़कर भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन

गांव कुन्हूंपुर निवासी रणधीर सिंह, मांधाता सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात 10.30 बजे गांव बिहारीपुर निवासी राजीव वर्मा, उसका भाई सर्वेश वर्मा, चाचा श्यामसिंह, 10-11 अज्ञात लोगों के साथ हथियारबंद होकर मकान के फाटक के भीतर घुस आए और गाली गलौज कर बाहर निकलने को कहने लगे। साथ ही तमंचे से हवाई फायरिंग भी की। शोर शराबा सुनकर गांव के तमाम लोग एकत्र हो गए। उन्हें लाठी डंडे लेकर घेर लिया और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मय फोर्स पहुंचे, पुलिस देखते ही 10 हमलावर अपने हथियार छोड़कर फरार हो गए। जबकि पुलिस टीम ने दो लोगों ग्राम बिहारीपुर निवासी राजीव वर्मा को 315 बोर तमंचा और कारतूसों सहित, उसके भाई सर्वेश वर्मा को तलवार सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक हसिया, एक कुल्हाड़ी, दो बांका भी बरामद किए हैं। रणधीर सिंह ने पुलिस को बताया कि हमलावर पूरे परिवार को जान से मारना चाहते थे, लेकिन गांव वालों के दबाव बनाने पर उनकी जान बच गई। हमलावरों ने ऐसा क्यों किया अभी तक रहस्य बना है। परिवार वालों ने रंजिश से इनकार किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सियाराम ने बताया कि प्रधानपुत्र रणधीर सिंह की तहरीर पर गांव बिहारीपुर निवासी राजीव वर्मा, सर्वेश वर्मा, श्यामसिंह के नामजद और अन्य आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, धमकी, प्राणघातक हमले, एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल पर बातचीत बबाल की वजह बनी। हमलावर शराब के नशे में थे। गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों का चालान भेज दिया है। अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed