फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मोटर बाइंडिंग दुकान में नकब लगाकर चोरी

मोटर बाइंडिंग दुकान में नकब लगाकर चोरी

Sun, 10 Dec 2017 07:22 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
मोटर बाइंडिंग दुकान में नकब लगाकर चोरी
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
पिपरिया धनी। कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के पिपरिया धनी गांव में चोरों ने एक दुकान की छत में नकब लगाकर लाखों का माल पार कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव गरदाहा निवासी मनदीप सिंह की पिपरिया धनी में मोटर वाइंडिंग की दुकान है। शनिवार शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गए। रविवार सुबह मनदीप सिंह ने दुकान खोली तो देखा कि छत में नकब लगी है। चोरों ने दुकान में रखा मोटर वाइंडिंग का नया तार 80 किलो, 20 किलो पुराना तार नकब लगा कर पार कर लिया। मनदीप सिंह ने पुलिस को ऑनलाइन तहरीर दी है। वहीं, जिस दुकान में सेंध लगाकर चोरी हुई है वह पंजाब एंड सिंध बैंक मात्र 50 मीटर की दूरी पर है, वहां चौकीदार भी रहता है।
विज्ञापन


पूर्व में भी हो चुकी चोरियां, खुलासा नहीं
चोरों ने लखहा गुरुद्वारे के पास मोटर रिपेयर की दुकान का शटर तोड़कर तार उड़ाया था। मोहम्मदी गोला हाईवे पर 25 अगस्त को संतोष और मुख्त्यार सिंह के मकान में सेंध लगाकर हजारों का सामान चोरी कर ले गए थे। एक स्कूल के चौकीदार ओमकार को चोरों ने बंधक बनाकर पिटाई कर लूटपाट की थी। पुलिस इनमें से एक भी घटना का वर्क आउट नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनाओं से व्यापारियों में रोष
क्षेत्र में बढ़ रहीं चोरी और लूटपाट की घटनाओं से व्यापारियों में रोष है। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस जांच के नाम पर घटना की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं करती है। इससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। पुलिस आज तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। व्यापारियों ने घटनाओं का शीघ्र खुलासा न होने पर बाजार बंद कर आंदोलन करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed