फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, तीन घायल

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, तीन घायल

Sun, 16 Jul 2017 06:10 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। मोहम्मदी-शाहजहांपुर रोड पर रविवार की सुबह ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई, जिससे बाइक पर सवार एक 32 वर्षीय महिला और उसके एक साल के मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक बरामद कर चालक को हिरासत मेंले लिया है।

पुलिस के अनुसार कस्बे के पूर्वी लखपेड़ा तालिब अली चौराहा निवासी मीनू मंसूरी रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने साढू़ के घर गांव छोलावारी कोतवाली पसगवांद्ध जा रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी कमरजहां, दोस्त बिल्लू, पुत्री रुबीना और एक वर्षीय पुत्र जीनूस सवार था। जीनूस बाइक की टंकी पर बैठा हुआ था। मोहम्मदी-शाहजहांपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद मीनू जैसे ही मार्ग पर आया, इसी बीच मोहम्मदी से शाहजहांपुर जा रहे ट्रक और उसकी बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में उसकी पत्नी कमरजहां और जीनूस की ट्रक के पहिए के नीचे आने से कुचलकर मौत हो गई, जबकि मीनू 35, पुत्री रुबीना 3, मीनू और बिल्लू गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची यूपी 100 ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर सीओ सीओ विजय आनंद, प्रभारी कोतवाल डीके सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। बाइक सवार लोग हेलमेट भी नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन

00000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed