{"_id":"594fb0634f1c1b09178b46cd","slug":"111498394723-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित मांस बेचते दंपति, उसका पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतिबंधित मांस बेचते दंपति, उसका पुत्र गिरफ्तार
Updated Sun, 25 Jun 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रतिबंधित मांस बेचते पुत्र संग दंपति गिरफ्तार
धौरहरा खीरी (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर लहबडी में पुलिस ने छापा मारकर प्रतिबंधित मांस बेच रहे दंपति और उसके पुत्र को दबोच लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पशुओं के वध को लेकर सुर्खियों में रहने वाले गांव रामनगर लहबडी में चोरी छिपे पशुओं का वध कर मांस बिक्री करने के धंधे ने तेजी पकड़ी है। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव निवासी कुर्बान के घर पर छापा मारा। छापे की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुर्बान, उसके पुत्र अरमान और पत्नी हकीकुन को मांस की बिक्री करते दबोच लिया। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी, तराजू-बांट और 20 किलोग्राम मांस बरामद किया है। बतादें कि पशुओं के वध के बाद मांस की तस्करी शहर सहित नानपारा, बहराइच, रिच्छा बरेली तक होती रही है। भाजपा सरकार आने से गांव में पशु तस्करी, मांस बिक्री में काफी गिरावट आई थी, लेकिन पशु तस्कर फिर सक्रिय होने लगे है। सीओ निर्मल कुमार बिष्ट ने बताया कि पकडे़ गया कुर्बान बहराइच से मांस लाकर बेचने का काम करता है।
00000000000000