फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   घर में लगी आग से हजारों की गृहस्थी जली

घर में लगी आग से हजारों की गृहस्थी जली

Sat, 24 Jun 2017 04:39 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
घर में लगी आग से हजारों की गृहस्थी जली
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव जौहरा निवासी जगतार सिंह के घर में शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई। आग में जेवर नकदी समेत हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

गांव जौहरा निवासी जगतार सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ शुक्रवार की रात घर में सो रहे थे, तभी घर जलने का अहसास हुआ। जब आंख खुली तो घर आग की लपटो में घिरा देखा। किसी तरह से परिवार समेत घर से बाहर भाग कर जान बचाई। शोरगुल सुनकर ग्रामीण भी मौके पर आ गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग को काबू किया। जिससे अन्य घर जलने से बच गए। उन्होंने बताया कि आग में दस हजार रुपये, सोने चांदी के जेवर, कपडे़ और अनाज समेत हजारो का गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने किसी शरारती तत्व पर आशंका जताते हुए फूलबेहड़ पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया की हाल ही में उसने बेटे की शादी की थी। बहू के जेवर और दान दहेज भी आग की भेट चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed