फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बैंक के बाहर खड़ी बाइक से 70 हजार उड़ाए

बैंक के बाहर खड़ी बाइक से 70 हजार उड़ाए

Tue, 14 May 2019 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
बैंक के बाहर खड़ी बाइक से 70 हजार उड़ाए
लखीमपुर खीरी। अस्पताल रोड पर स्थित जिला सहकारी बैंक की सांध्य कालीन शाखा के बाहर खड़ी बाइक की डिग्गी का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये उड़ा लिए। किसान जब बैंक से बाहर आया तो डिग्गी का ताला टूटा देखक सन्न रह गया। रुपयों सेे भरा झोला गायब था। चेकबुक एवं पासबुक भी उचक्के ले गए। पीड़ित किसान ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

फरधान थाना क्षेत्र के गांव अग्गरबुजुर्ग निवासी कश्मीर सिंह सोमवार को एक लाख रुपये पंजाब में अपने रिश्तेदार के पास भेजने के लिए लखीमपुर आए थे। 45 हजार रुपये घर से लेकर आए और 25 हजार रुपये जिला सहकारी बैंक से निकालकर डिग्गी में रख दिए थे। इसके बाद 32 हजार रुपये और निकालने के लिए बैंक चले गए। तभी साइकिल से तीन युवक आए और बाइक को घेरकर खड़े हो गए। फिर डिग्गी का लॉक तोड़कर 70 हजार रुपये निकालकर भाग गए। कश्मीर सिंह जब बाहर आए तो डिग्गी का लॉक टूटा देखा। डिग्गी में रुपये के साथ बैंक पासबुक और चेकबुक भी गायब थी। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से होगी उचक्कों की पहचान
जिला सहकारी बैंक की सांध्य कालीन शाखा के पास ही स्टेट बैंक की मुख्य शाखा है। इसके अलावा जिला अस्पताल होने से कई मेडिकल स्टोर हैं। भीड़भाड़ वाले इलाके में उचक्कों की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती होगी। उनकी पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है। घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों का पता लगा लिया जाएगा।
फतेह सिंह, प्रभारी निरीक्षक, सदर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed