फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नकब लगाकर नगदी समेत हजारों की चोरी

नकब लगाकर नगदी समेत हजारों की चोरी

Mon, 29 Apr 2019 06:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
नकब लगाकर नगदी समेत हजारों की चोरी
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के भम्मापुर गांव में चोरों ने शुक्रवार की रात एक मकान के पिछवाड़े से नकब लगाकर 11 हजार की नकदी, महिलाओं के गहने आदि सहित 60 हजार का सामान पार कर लिया। सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात चोरों ने भम्मापुर निवासी श्रीपाल के मकान में पीछे से पक्की दीवार में नकब लगाकर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर 11 हजार रुपये, एक जोड़ी कुंडल, अंगूठी, पायल, कीमती कपड़े आदि 60 हजार का सामान पार कर दिया। गृहस्वामी को चोरी का पता शनिवार सुबह हुआ जब वह खाली बक्से खेत में पड़े मिले। श्रीपाल ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। चोरों ने 25 अप्रैल की रात को कारैया निवासी मदनलाल, 10 अप्रैल की रात हरिहरपुर में, 27 मार्च की रात ऊंचा गांव निवासी अमित कुमार और सहुआपुर निवासी रामनिवास के मकान में नकब लगाकर ढाई लाख का सामान चुरा लिया था। पुलिस अब तक किसी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है, जिससे गांव वालों की नींद हराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed