फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   व्यापारी ने पेड़ से लटक कर दी जान

व्यापारी ने पेड़ से लटक कर दी जान

Fri, 12 Apr 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी ने पेड़ से लटक कर दी जान
तिकुनिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुथना बरसोला निवासी एक कपड़ा व्यापारी ने बुधवार की शाम मंझरा जंगल रोड पर बाइक सड़क किनारे खड़ी कर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। परिवार वाले आत्महत्या करने की वजह नहीं बता पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है।
विज्ञापन

गांव सुथना बरसोला निवासी इरबाज ने बताया कि उनके पिता अजीजुर्ररहमान (40) साप्ताहिक बाजारों और गांवों में फेरी लगाकर कपड़े बेचते थे। बुधवार को वह भाई सलमान के साथ खैरटिया की साप्ताहिक बाजार कपड़ा बेचने चले गए। घर में मां और छोटा भाई साहिल था। इसी बीच पिता अजीजुर्ररहमान घर पहुंचे और घर से झोला लेकर सब्जी लेने की बात कहकर बाइक से चले आए, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। इस पर परिवार के लोग चिंतित हो उठे और खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। घर वालों को किसी ने शाम नौ बजे के करीब सूचना दी कि एक बाइक खैरेटिया-मझरा जंगल रोड पर खड़ी है। इस पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा बाइक अजीजुर्ररहमान की ही थी और वह लॉक खड़ी थी। घर वालों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका पर घर वालों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ घर वालों ने टार्च की रोशनी डालकर तलाश शुरू की तो मंझरा जंगल में मैलानी-बहराइच रेलवे लाइन किनारे लगे पेड़ से उनका शव लटकता मिला। सूचना पर रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को जिला मुख्यालय भेजा है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। घर वाले आत्महत्या की वजह को लेकर कुछ बता नहीं पा रहे हैं। उनका कहना है कि अजीजुर्रहमान हंसी खुशी घर से निकले थे। उधर कोतवाली इंस्पेक्टर विद्याराम दिवाकर का कहना है कि व्यापारी ने आत्महत्या क्यों की? इसकी वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। मृतक अजीजुर्ररहमान की पत्नी और तीन पुत्र, एक पुत्री है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed