{"_id":"5caf7698bdec22143356e367","slug":"101555003032-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में जलने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरसिंगपुर निवासी छोटेलाल तिवारी की पत्नी 50 वर्षीय शांती देवी संदिग्ध हालात में आग लगने से झुलस गई, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार की शाम को महिला अपने घर में आग से गंभीर रूप से झुलस गई, जिसकी चीख-पुकार पड़ोसियों को नहीं सुनाई दी। रात में झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ पहुंचने से पहले महिला ने दम तोड़ दिया। परिवार में एकलौता पुत्र विनय तिवारी और बहू ही घटना के समय घर पर थे। जबकि पति खेत गया था। पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने बताया है कि घर का कोई सामान नहीं जला, सिर्फ महिला ही जली और बचाव में शोर भी नहीं मचाया। इससे लोगों में महिला की मौत रहस्य बनी है। उधर, इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि हमारे पास ऐसी कोई सूचना नहीं आई है और न ही परिवार वालों ने कोई सूचना दी। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।