फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   चाट उधार न देने पर दुकानदार पर उडे़ला खौलता तेल

चाट उधार न देने पर दुकानदार पर उडे़ला खौलता तेल

Fri, 08 Feb 2019 11:48 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
चाट उधार न देने पर दुकानदार पर उडे़ला खौलता तेल
धौरहरा। कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के देवीपुरवा निवासी एक टिक्की पकौड़ी का ठेला लगाने वाले दुकानदार पर खौलता तेल फेकने के मामले में पुलिस ने चार दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को उधार न देने से गुस्साए एक शराबी युवक ने दुकानदार पर खौलता तेल फेंक दिया था। इससे झुलसे दुकानदार की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरवा गांव निवासी जगदंबा का पुत्र संदीप अपने घर के सामने टिक्की, पकौड़ी की दुकान चलाता है। मंगलवार की सुबह गांव के ही हरी पुत्र रामआसरे लोध उधार मांगने लगा। उधारी न देने पर हरी ने खौलता हुआ कढ़ाई का गर्म तेल संदीप पर उड़ेल दिया। इससे संदीप गंभीर रूप से झुलस गया जिसे परिजन धौराहरा सीएससी ले गए जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली धौरहरा में जानलेवा हमले के मामले में वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया की पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी की तलाश जारी है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed