{"_id":"5a084a974f1c1bd0408b625e","slug":"101510492823-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने गृहस्वामी के सिर पर लोहे की रॉड मारी, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने गृहस्वामी के सिर पर लोहे की रॉड मारी, घायल
Updated Sun, 12 Nov 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/बांकेगंज।
पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव अमीन नगर निवासी श्रीकृष्ण के घर शनिवार की रात चार बदमाश घुस आए। आहट होने पर गृहस्वामी जाग गया और उसने एक बदमाश को दबोच लिया। नकाब हटाने पर उसने चोर को पहचान लिया, जिस पर चोर ने किसी तरह खुद को छुड़ाकर गृहस्वामी के ऊपर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। लहूलुहान गृहस्वामी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना मैलानी पुलिस ने चारों बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना रात्रि 11 बजे लगभग की है। अमीन नगर गांव निवासी श्रीकृष्ण के घर में शनिवार रात चोरी के इरादे से कुछ बदमाश घुस आए। सभी मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। आहट पाकर श्रीकृष्ण जाग गए और एक बदमाश को दबोच लिया। जब उसके चेहरे से कपड़ा हटाया तो श्रीकृष्ण बदमाश को पहचान गए। गृहस्वामी ने जैसे ही उसका नाम लिया बदमाश ने हाथ में लिए बेलचे (लोहे की रॉड) से श्रीकृष्ण के सिर और जबड़े पर हमला कर दिया। इससे श्रीकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद चारों बदमाश फरार हो गए। परिवार वाले उन्हें सीएचसी लेकर गए और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित की तहरीर पर थाना मैलानी पुलिस ने गांव के ही मुन्ना, आनिस अंसारी, बाबू उर्फ इरसाद अंसारी और शरीफ अंसारी उर्फ लद्दन के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल का मेडिकल बांकेगंज सीएचसी पर कराया है। पुलिस ने हमलावर की तलाश में रात में दबिश दी गई, लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका। इंस्पेक्टर मैलानी संजय त्यागी ने बताया कि घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है, आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस गश्त करती रही
दुकान में हो गई चोरी
बरवर।
बदमाशों में बरवर पुलिस का बिल्कुल भय नहीं है। शुक्रवार रात पुलिस गश्त के बीच चोरों ने बरवर कस्बा स्थित परचून की दुकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
कस्बा बरवर की बाजार में क्लीनिक के पास खलील खां की परचून का खोखा रखा है। बुधवार रात चोरों ने खोखे का ताला तोड़ दिया और उसमें रखी पांच हजार रुपये की नकदी समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गए। मस्जिद का दान पात्र भी इसी दुकान में रखा था, लेकिन चोर उसे नहीं ले गए। वर्तमान समय में नगर पंचायत का चुनाव चल रहा है, इसलिए बरवर चौकी पर फोर्स भी मौजूद है। पुलिस कस्बे में गश्त भी करती है, इसके बावजूद चोरी होने से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।