{"_id":"59b1433a4f1c1bf57f8b4b67","slug":"101504789306-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज व सिपाहियों पर रुपये वसूलने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी इंचार्ज व सिपाहियों पर रुपये वसूलने का आरोप
Updated Thu, 07 Sep 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/निघासन। दो गांवों के युवकों ने एसपी से थाना निघासन की एक पुलिस चौकी इंचार्ज और सिपाहियों पर जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। एसपी ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सोठियाना गांव के निवासी आफताब अली ने एसपी को दी शिकायत में कहा है कि चार सितंबर को सुबह वह अपने पिता इंतजार अली के साथ लखाही निवासी अपने परिचित कमलेश गिरि को घायल होने की वजह से देखने गया था। वहां से करीब 11 बजे वह वापस कमलेश के घर पहुंचा तो पीछे से चौकी के सिपाही आ गए और उसे चौकी ले गए। आरोप है कि उसे 20 हजार रुपये लेने के बाद छोड़ा गया।
इसी तरह बिनौरा गांव के अकील ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह भी चार सितंबर को अपने चाचा की मिट्टी में शामिल होने लखीमपुर गया था। वहां से लौटने के बाद अपरान्ह करीब ढाई बजे वह एक होटल पर ठंडा पी रहा था। तभी वहां पहुंचे चौकी के सिपाहियों ने उससे बीस हजार मांगे, लेकिन स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप बाद पांच हजार रुपये लेकर छोड़ा। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस बाबत एसपी डॉ. एस चन्नप्पा का कहना है कि अभी प्रार्थना पत्र नहीं मिला है, लेकिन वह मामले को दिखवाएंगे और आरोप सही मिले तो कार्रवाई की जाएगी।