{"_id":"59a421654f1c1bb7018b4568","slug":"101503928677-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी के तेल छह ड्रम बरामदए चार कोटेदार निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी के तेल छह ड्रम बरामदए चार कोटेदार निलंबित
Updated Mon, 28 Aug 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धौरहरा खीरी (लखीमपुर खीरी)। एसडीएम ने मुखबिर की सूचना पर थाना व कस्बा ईसानगर के एक लकड़ी कारखाने पर छापा मारा। इस दौरान कोटेदारों के नाम लिखे मिट्टी तेल से भरे छह ड्रम बरामद हुए। एसडीएम ने चारों कोटेदारों को निलंबित कर कार्रवाई के लिए डीएम को लिखा है ।
एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ईसानगर निवासी मुन्ना के लकड़ी कारखाने में कालाबाजारी के लिए मिट्टी के तेल से भरे ड्रम रखे हैं। सूचना पर उन्होंने नायब तहसीलदार अभिमन्यु कुमार और पूर्ति निरीक्षक के साथ छापा मारा। छापे के दौरान कोटेदारों के नाम लिखे मिट्टी के तेल से भरे छह ड्रम बरामद हुए। उन्होंने बताया कि बरामद ड्रमों में दो ड्रमों पर कोटेदार गनेशपुर विश्राम लाल, दो ड्रम पर लल्लन विहारी कोटेदार रूद्रपुर, एक ड्रम पर सफीक कोटेदार डेबर और एक ड्रम पर रामबेटी कोटेदार मूड़ी का नाम लिखा था। पूछताछ में कारखाना मालिक मुन्ना ने कोटेदारों ने मिट्टी का तेल कोटेदारों का होना स्वीकार किया। एसडीएम ने बताया कि ड्रमों पर कोटेदारों के नाम लिखे होने से संबंधित तेल किसका है। यह जानकारी आसानी से हो गयी। चारो कोटेदारों को निलंबित कर दिया गया है। कोटेदारों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिसकी अनुमति के लिए डीएम को लिखा है ।
विज्ञापन
00000000000