फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   डीएम बंगले के पास से चेन स्नेचिंग

डीएम बंगले के पास से चेन स्नेचिंग

Tue, 20 Jun 2017 08:35 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
डीएम बंगले के पास से चेन स्नेचिंग

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। डीएम बंगले के पास से मंगलवार की देर शाम करीब आठ बजे बाइक सवार उचक्कों ने रिक्शे पर जा रही महिला के गलेे से सोने की चेन खींचकर भाग निकले। घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

शहर के मोहल्ला काशीनगर निवासी इलाहाबाद-यूपी ग्रामीण बैंक शाखा जटपुरवा के प्रबंधक आरसी तिवारी की पत्नी रेनू तिवारी अपनी विवाहित बेटी निकिता त्रिवेदी के साथ रिक्शे से एक निजी अस्पताल जा रहीं थीं। जैसे ही डीएम बंगले के पास ऑफीसर कॉलोनी के रास्ते के सामने उनका रिक्शा पहुंचा, कॉलोनी की तरफ से आए काले रंग की बाइक पर सवार दो उचक्कों में से एक ने निकिता के गले से चेन खींचकर कचहरी की ओर भाग निकले। पीड़िता निकिता बताती है कि चेन खींचने वाली बाइक सवारों के भागते समय पीछे से एक अन्य बाइक पर सवार युवक भी था। जो आगे वाली बाइक को इस ढंग से कवर कर रहा था कि हम लोग चाहकर भी उसका नंबर नहीं देख पाए। पीड़िता का कहना है कि वह उचक्के के पकड़े जाने पर उसे पहचान सकती है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed