फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   10 grams Visokr home burned

ग्राम विशोखर में 10 घर जलकर राख

Tue, 14 Jun 2016 11:50 PM IST
भीखमपुर।
भीखमपुर। Updated Tue, 14 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
10 grams Visokr home burned
fire - फोटो : amar ujala
थाना मितौली के गांव विशोखर में आग लगने से 10 घर जलकर राख हो गए तो एक बकरा और लाखों का सामान जल कर राख हो गया। मौके पर  पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

मितौली के गांव विशोखर की दलित बस्ती में दिन में 1.30 बजे गांव के पूरब में घूरे से निकली चिंगारी से आग लग गई। चारों तरफ पड़े छप्परों के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से सुभाष का एक बकरा जलकर मर गया।
विज्ञापन

आग में मूलचंद्र, पलालू, टेकई लाल, रामसेवक, राम चरण, रविंद्र, कमलेश, विदनेश शेर सिंह तथा सेवक के मकान सहित अनाज, चारा मशीन, बर्तन समेत लाखों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग पर ग्रामीणों, फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस टीम ने काबू पाया। लेखपाल रमेश ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। प्रधान पति शिवमंगल सिंह ने हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा ग्रामीणों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed