फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime news a husband attacked and killed his wife with a shovel in Isanagar Lakhimpur

ससुर के सामने पत्नी की हत्या: कहासुनी में पति ने फावड़ा से किया हमला, खून से लथपथ बेटी को देख मची चीख-पुकार, मौत

Fri, 27 May 2022 07:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर (ईसानगर) 
अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर (ईसानगर)  Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 27 May 2022 07:50 PM IST
सार

ईसानगर थाना क्षेत्र के बदालीपुर गांव में आपसी कहासुनी में पति ने पत्नी की फावड़ा से हमला कर हत्या कर दी। घटना के समय महिला के पिता वहीं मौजूद थे। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
crime news a husband attacked and killed his wife with a shovel in Isanagar Lakhimpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लखीमपुर के ईसानगर थाना क्षेत्र के बदालीपुर गांव में घरेलू कलह को लेकर एक युवक ने अपनी पत्नी की फावड़ा से हमलाकर निर्मम हत्या कर दी। बताया गया कि खेत में काम करने के दौरान पति-पत्नी में कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्साए युवक ने अपने ससुर के सामने ही पत्नी पर फावड़ा से हमला कर दिया। गंभीर रुप से घायल महिला की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है, जबकि मृतका के पिता ने आरोपी दामाद के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक थाना ईसानगर क्षेत्र के बदालीपुर गांव में शुक्रवार की सुबह नौ बजे के करीब खेत में काम करते समय युवक मुकेश सिंह की अपनी पत्नी पूनम सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे नाराज मुकेश ने फावड़ा से पूनम के गले पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे पूनम गंभीर रुप से घायल हो गई। इलाज के लिए ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस को तहरीर देते हुए मृतका के पिता धीरज सिंह निवासी सोहरिया थाना धौरहरा ने बताया कि उसने पुत्री पूनम की शादी 13 साल पहले बदालीपुर निवासी मुकेश सिंह पुत्र हेकड़ सिंह के साथ की थी। घटना के वक्त वह खेत में मौजूद था। बताया कि खेत में काम करते वक्त पुत्री और दामाद के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद झगड़ा होने लगा। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि दामाद मुकेश ताव में आ गया। इसके बाद वह बेटी पूनम पर ताबड़तोड़ फावड़ा से वार करने लगा।

इस बीच जब तक बीच बचाव किया जाता, तब तक वह गंभीर घायल हो गई। पुत्री को तड़पता देखकर आरोपी दामाद फावड़ा लेकर मौके से भाग गया। इस बीच घायल पुत्री को अस्पताल लेकर पहुंचा तो सीएचसी खमरिया के लिये रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के लिए ले जाते वक्त पुत्री की मौत हो गई। उधर आरोपी का अब तक पता नही चला है। मृतका के पिता ने आरोपी दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

विज्ञापन

सीओ बोले- आरोपी की गिरफ्तार को गठित की गई टीम
मामले को लेकर सीओ धौरहरा टीएन दुबे का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट के बाद मामले में विधिक कार्यवाही की जाएगी। मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed