फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man hanged himself in Sadar Kotwali area of Lakhimpuri Kheri

प्यार को किसी और की बाहों में देखा: घर आकर गुमसुम रहने लगा युवक, और एक गलत फैसले से घरवालों का फट गया कलेजा

Wed, 31 Aug 2022 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2022 01:18 AM IST
सार

मृतक विशाल कश्यप एसी मैकेनिक था और बीए थर्ड ईयर का छात्र भी था। परिजन बताते हैं कि विशाल का गोला की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पांच दिन पहले विशाल उसी लड़की से मिलने गोला गया था। वहां प्रेमिका को किसी और लड़के के साथ देखकर वह वह घर लौट आया।

विज्ञापन
young man hanged himself in Sadar Kotwali area of Lakhimpuri Kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में गढ़ी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में एक युवक ने मंगलवार सुबह कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। फंदा लगाने से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जो उसकी जेब से बरामद हुआ है।

विज्ञापन

गढ़ी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक 16 स्थित कमरा नंबर 251 में रहने वाले छंगालाल का 29 वर्षीय पुत्र विशाल कश्यप एसी मैकेनिक था और बीए थर्ड ईयर का छात्र भी था। परिजन बताते हैं कि विशाल का गोला की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पांच दिन पहले विशाल उसी लड़की से मिलने गोला गया था। वहां प्रेमिका को किसी और लड़के के साथ देखकर वह वह घर लौट आया।

विज्ञापन

इसके बाद से वह डिप्रेशन में रहने लगा था। मंगलवार की सुबह घरवाले जब जागे तो कमरे में देखा कि छत के कुंडे में रस्सी से बने फंदे से विशाल का शव लटक रहा था। यह नजारा देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक की तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। युवक ने लिखा है कि उसकी मौत का कारण प्रेमिका की मां-भाई और उसका प्रेमी है। साथ ही युवक ने यह भी लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। कोतवाली पुलिस ने बताया परिजनों की सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed