फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

किशोर ने खुद रचा था अपने अपहरण का नाटक

Fri, 24 Jun 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
बांकेगंज। थाना मैलानी क्षेत्र के रामनगर गांव से दो दिन पहले लापता किशोर अमन ने खुद ही अपने अपहरण का ड्रामा रचा था। पुलिस पूछताछ में उसने इस बात को स्वीकार करते हुए बताया कि यह सब उसने अपने घर वालों से पैसे ऐंठने के लिए किया था। पुलिस ने इस साजिश में शामिल ऊधम सिंह जिले के खटीमा के बगुलिया गांव निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार उनका चालान भेज दिया गया।
विज्ञापन

बांकेगंज कस्बा से सटे रामनगर गांव निवासी रमेश प्रजापति का 15 वर्षीय पुत्र अमन मंगलवार दोपहर अचानक घर से लापता हो गया था। इसके बाद अमन गोला से बस में सवार होकर लखीमपुर पहुंचा। जहां से वह ट्रेन में सवार होकर मैलानी पहुंचा। मैलानी में अमन को ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा थाना झनकटिया के गांव बगुलिया निवासी सुभाष नामक युवक से उसकी मुलाकात हुई। इस बीच अमन ने घरवालों से पैसा ऐंठने संबंधी सारी बातें सुभाष को बताई। इस पर पैसों के लालच में आए सुभाष अमन को बस से अपने साथ गांव ले गया।
विज्ञापन

इस बीच अमन के मोबाइल फोन पर जब परिजनों की काल आती तो उसे अमन की जगह सुभाष ही रिसीव कर अमन के अपहरण करने की बात कहते हुए साढ़े तीन लाख रुपये फिरौती देने की मांग करता रहा। परिजन की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने अमन के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लेकर बुधवार सवेरे उसे खटीमा के थाना झनकटिया के बगुलिया गांव निवासी रामआधार के घर बरामद कर लिया, जहां अमन के साथ सुभाष भी मौजूद था। पुलिस अमन के अलावा सुुभाष और रामाधार को लेकर बुधवार दोपहर लखीमपुर पहुंची। पुलिस की पूछताछ में अमन अपने अपहरण का नाटक रचने की सारी कहानी बताई। पुलिस ने इस मामले में खटीमा से गिरफ्तार किए गए आरोपियों सुभाष और रामाधार का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘पुलिस की सर्विलांस टीम ने राम नगर गांव से लापता हुए किशोर अमन को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में शामिल ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा थाना झनकुटिया के गांव बगुलिया निवासी सुुभाष और रामाधार को गिरफ्तार कर उनका चालान भेज दिया गया।’
- राजेश कुमार, सीओ, गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed