फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

पति सहित पांच पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 31 Oct 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
crime
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
गोला गोकर्णनाथ। मैलानी थाना क्षेत्र के लालपुरवा निवासी शरीफ अहमद ने पुत्री के पति, सास, ससुर सहित पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मैलानी थाना क्षेत्र के गांव लालपुरवा निवासी शरीफ अहमद ने गोला कोतवाली में दर्ज कराए दहेज हत्या के मुकदमे में कहा है कि उन्होंने चार वर्ष पूर्व अपनी 24 वर्षीय पुत्री शकीला की शादी मथुरानगर निवासी इस्माइल के पुत्र इबरार के साथ की थी। हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया था।

आरोप है कि दामाद, सास शफीकुन्निशा, ससुर इस्माइल, देवर नासिर अली ननद सबीना और रिहाना अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए शकीला को शारीरिक मानसिक तकलीफ देते थे। आरोप है कि ससुराल वालों ने 25 अक्तूूबर को शकीला को विषैला पदार्थ खिला दिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें सूचना दी जिस पर जब शरीफ अहमद और अन्य मायके वाले मौके पर पहुंचे तब तक शकीला की मृत्यु हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मृतका के पति सहित सभी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed