फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

घर से दवा लेने निकली महिला का शव गन्ने के खेत में मिला

Sun, 10 Oct 2021 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
crime
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव कोरैयाजंगल में एक गन्ने के खेत में 35 वर्षीय महिला का शव मिला है। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की शिनाख्त गोला कोतवाली क्षेत्र के दलेलनगर गांव निवासी संजय कुमार की पत्नी सरला देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

कोरैयाजगल गांव से चुनमुनपुर जाने वाले रास्ते से 20 मीटर अंदर मुरारी लाल के गन्ने के खेत में एक महिला का शव पड़ा मिला था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। महिला के शव का फोटो सोशल मीडिया पर वारयल होने से महिला की शिनाख्त हो सकी। गोला कोतवाली क्षेत्र के दलेलनगर गांव निवासी संजय कुमार की पत्नी 35 वर्षीया पत्नी सरला देवी के रूप में उसकी पहचान हुई है। संजय ने पुलिस को बताया सरला देवी घर से दवा लेने के लिए शनिवार सुबह निकली थी। उसके बाद उनका शव गन्ने के खेत मिला। फरधान थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह यादव ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल पर कुछ पाउडर की पुड़िया पड़ी मिली है जिससे जहर खाने का अनुमान लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed