{"_id":"6161e9018ebc3e9fbb684a39","slug":"crime-lakhimpur-news-bly462384860","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का शव कुंडे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का शव कुंडे से लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज। गांव महेवा में फंदे से लटकता एक विवाहिता का शव मिला है। जानकारी मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा किया और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
कोतवाली सदर के गांव महेवा निवासी नीरज कुमार पुत्र अंबर लाल की शादी करीब चार वर्ष पहले मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी अनिल की पुत्री प्रिया देवी से हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे भी हुए। शनिवार की सुबह बजे प्रिया (25) ने पति को भोजन परोसा और वह कमरे में चली गई। काफी देर बाद भी कमरे से बाहर न निकलते देख घर वालों ने देखा तो कमरा अंदर से बंद था। कोई आहट न होने पर घर वालो को बेचैनी हुई। कमरे का दरवाजा किसी तरह खोला गया। छत के कुंडे से पत्नी का शव लटकते देख सभी के होश उड़ गए। उधर सूचना पर पहुंचे परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और कोतवाली पहुच कर तहरीर दी। चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
फंदे पर लटककर आत्महत्या की कोशिश
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी लालबाबू के 22 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार ने फंदे पर लटककर आत्महत्या करने की कोशिश की। गुलशन को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल की ओर से इस मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। संवाद