फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा लापता

Thu, 23 Sep 2021 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
crime
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ क्षेत्र से घर से स्कूल के लिए निकली कक्षा दस की छात्रा लापता हो गई। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय छात्रा बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। वह भीरा मार्ग स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है। दोपहर बाद भी वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। वह छात्रा का पता लगाने के लिए स्कूल पहुंचे। जहां मालूम चला की वह उस रोज स्कूल नहीं आई। परिवार वालों ने रिश्तेदारी और इधर- उधर कई जगहों पर तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नही चल सका। शाम को तहरीर मिलने पर फूलबेहड़ पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। मामले में एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर खीरी और फूलबेहड़ पुलिस छानबीन में जुट गई है। सुंदरवल चौकी प्रभारी संजीव कुमार का बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में खीरी क्षेत्र की एक परिचित लड़की के साथ छात्रा के जाने की बात पता चली है। सीसीटीवी कैमरों और सीडीआर की मदद ली जा रही है। लखनऊ में भी पता किया गया, अभी लड़कियों का कुछ पता नहीं लगा है। उधर, छात्रा के अचानक लापता होने से परेशान उसकी मां ने बताया कि लापता बच्ची चार भाई बहनों में सबसे छोटी है। घर में न ही किसी अपरिचित का आना जाना है और न ही किसी से कोई दुश्मनी है।
विज्ञापन

मामले में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। हमारी एक टीम लखनऊ के लिये गई है। गोपनीय विषय है, इसलिए ज्यादा नहीं बता सकते। किसी परिचित महिला के साथ जाने की बात पता चली है। छात्रा की बरामदगी पर ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टीएन दुबे, सीओ, धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed