{"_id":"61254b7e8ebc3e14f15e3a3b","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4573775175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके जा रही महिला से झुमके लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके जा रही महिला से झुमके लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजगढ़ में ओवरब्रिज के पास मंगलवार को चौपहिया वाहन सवार दो बदमाशों ने पैदल जा रही महिला की कनपटी पर तमंचा लगाकर उसके कानों से झुमके लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश सीतापुर की ओर भाग निकले। डरी-सहमी पीड़ित महिला ने अपने साथ हुई घटना की सूचना कोतवाली पहुंचकर दी।
गांव अमकोटवा निवासी पूजा रस्तोगी पत्नी रामचंद्र रस्तोगी अपने पति व बेटी के साथ मायके शहर के मोहल्ला मिश्राना जा रही थी। मोहल्ला राजगढ़ में ओवरब्रिज के पास चार पहिया वाहन से आए बदमाशों ने महिला की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और उसके कानों से झुमके निकाल लिए। कनपटी पर तमंचा लगा होने से महिला व उसका पति डरकर विरोध न कर सका। महिला से झुमके लूटने के बाद बदमाश भाग गए। पीड़ित महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। महिला ने गाड़ी का नंबर भी बताया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गाड़ी नंबर से गाड़ी मालिक का पता लगाया जा रहा है। ब्यूरो