फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

दावत के दौरान दो पक्षों में विवाद, तलवार मारकर किया घायल

Tue, 24 Aug 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
तलवार के हमले से घायल शशि - फोटो : LAKHIMPUR
चपरतला। औरंगाबाद में बाटी चोखे की दावत के बीच दो पक्षों में विवाद हुआ तो एक पक्ष ने तलवार से दूसरे पक्ष के शशि प्रताप सिंह को घायल कर दिया। घायल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कर ली गई है।
विज्ञापन

रविवार शाम औरंगाबाद पुलिस चौकी के सामने एक खाद व्यवसायी के यहां बाटी चोखे की दावत चल रही थी, जिसमें ढखौरा निवासी शशि प्रताप सिंह उर्फ सचिन भी पहुंचे थे। इसी बीच शशि प्रताप सिंह, बच्चा बाबू और एक अज्ञात में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसमें बच्चा बाबू पुत्र नरेंद्र मिश्रा निवासी पिपरी अजीज ने शशि प्रताप के ऊपर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। तलवार का वार शशि के हाथ और सीने में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बच्चा बाबू तलवार लहराते हुए भाग निकला। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस के जरिये घायल शशि प्रताप को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

घायल शशि प्रताप के रिश्तेदार लोकेश सिंह पुत्र तेजपाल सिंह की तहरीर पर बच्चा बाबू और एक अज्ञात पर जानलेवा हमले और गाली गलौज का मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में बताया गया है दावत के दौरान बच्चा बाबू शराब के नशे में गाली गलौज करने लगा। मना करने पर बच्चा बाबू ने एक अज्ञात साथी के साथ शशि के ऊपर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया और तलवार लहराता हुआ भाग गया। थाना प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मैगलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रंजिश में युवक की गर्दन पर भाला मारा
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ थाने के जौहरा गांव में रविवार शाम जयमल (27) पुत्र राम प्रसाद का पड़ोसी नागेश व मनोज से मछली पकड़ने को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो नौबत मारपीट तक जा पहुची। आरोप है कि मनोज ने जयमल के गले में भाले से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल होकर वहीं पर गिर गया। परिजन उसे फौरन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। हमले में एक युवक को भाली लगी है। आरोपियो के खिलाफ जानलेवा हमले सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर भाली बरामद कर ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed