फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

Mon, 23 Aug 2021 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
crime
मझगईं में दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
फरधान। दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को एंबुलेंस से ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। इस दौरान कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शिवराजपुर निवासी सरोज कुमार मोहम्मदपुर निवासी अपने फूफा सीताराम के साथ बाइक से लखीमपुर से अपने घर वापस आ रहे थे। लखीमपुर-अलीगंज मार्ग पर जगदीशपुर गांव के सामने चपरतला निवासी लवकुश अपनी बुलेट से आ रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक चालक सरोज कुमार और लवकुश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सीताराम को मामूली चोट लगी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शिवराजपुर निवासी सरोज कुमार (28) की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि सड़क हादसे में सरोज की मौत हो गई है जबकि लवकुश की हालत नाजुक बनी हुई है। सीताराम को मामूली चोटे थीं जिन्हें प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गयी थी। दोनों बाइक कब्जे में ले ली गई हैं। अभी किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
अमीरनगर। पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मूड़ाखालसा निवासी 25 वर्षीय युवक की शनिवार की रात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। वह मोहम्मदी से मजदूरी करके बाइक से वापस आ रहा था।
मूड़ाखालसा निवासी रूपन लाल विश्वकर्मा का 25 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार विश्वकर्मा मोहम्मदी में लकड़ी की ठेके पर कारीगरी का काम करता था। शनिवार की रात मोहम्मदी से गांव के लिए बाइक से आ रहा था गोमती नदी के पुल से पहले अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से जख्मी हो गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद
-
कार ने सामने से बाइक में मारी टक्कर, पति-पत्नी घायल
मझगईं। पलिया-निघासन रोड पर कब्रिस्तान के पास कार और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक पर सवार पति-पत्नी जहां गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने अपने वाहन से दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
इलाके के कोठिया गांव निवासी रामधुन का 28 वर्षीय पुत्र मिथुन अपनी पत्नी 25 वर्षीय मंजू के साथ बाइक पर थाना निघासन के गांव सिकलीपुरवा अपनी ससुराल जा रहा था। निघासन रोड पर कब्रिस्तान के पास ही सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें कार का अगला हिस्सा जहां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं दोनों पति-पत्नी भी उछलकर दूर जा गिरे।
सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी ने कार को रोड से हटवाकर दोनों घायलों को अपनी सरकारी जीप से पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। कार को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा कर लिया गया है। संवाद
---
कार की टक्कर से चार लोग जख्मी
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। मोहम्मदी-बरवर मार्ग पर दुल्हापुर के पास बाइक और कार के बीच हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक व्यक्ति की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जिला हरदोई के थाना पिहानी अंतर्गत गांव रैगाई निवासी ज्ञान प्रकाश शुक्ला, पत्नी आरती शुक्ला, सात वर्षीय बेटे सुबांशु शुक्ला, साढ़ू धरमापुर निवासी धर्मवीर के साथ बाइक से छेड़ीपुर अपनी ससुराल आ रहे थे। मोहम्मदी बरवर मार्ग पर दुल्हापुर के पास सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें चारों लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया जहां धर्मवीर की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
----
दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर घायल
पलियाकलां। निघासन रोड पर इटैया चौराहे पर दो बाइकों में टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया है।
छोटी बलिया निवासी मोतीलाल का 24 वर्षीय पुत्र नरेंद्र अपने दोस्त 28 वर्षीय शिवम के साथ छब्बापुरवा गया था। जहां पर कुछ देर रुकने के बाद वह छबबापुरवा निवासी राम भरोसे के 18 वर्षीय पुत्र सुनील के साथ वापस पलिया आ रहा था। इस दौरान इटैया चौराहे पर आमने सामने बाइकों में टक्कर हो गयी। जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से पलिया सरकारी अस्पताल लाया गया है। वहीं दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की घायल तीनों बाइक सवार नशे की हालत में थे और किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। संवाद

----
अज्ञात वाहन की टक्कर से बंदर की मौत
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क की गौरीफंटा रेंज के तहत अज्ञात वाहन से कुचलकर एक बंदर की मौत हो गई। देखते ही देखते वहां पर बंदरों की भीड़ लग गई। बाद में बंदर के शव को वहां से हटाकर दफन कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed