फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

खीरी में रंजिश में लाठी-डंडे से पीटकर बुजुर्ग की हत्या

Tue, 17 Aug 2021 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime
महेवागंज / सुंदरवल (लखीमपुर खीरी)। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गुजारा गांव में रविवार सुबह पुरानी रंजिश में फूलबेहड़ के गांव गुजारा निवासी सीताराम (75) की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई । उनके पुत्र सुशील और पुत्रवधू नीलम देवी को भी खूब पीटा गया। अस्पताल में भर्ती पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ के गांव गुजारा निवासी नीलम देवी ने तहरीर में बताया कि रविवार को उसके पति सुशील सुबह आठ बजे ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर से निकले थे। इस बीच पड़ोसी फूलसिंह और रूपराम ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज शुरू कर दी। पति ने विरोध किया तो बांके और लाठी डंडों से हमला कर दिया। ससुर सीताराम बीच बचाव के लिए गए तो हमलावर उन पर भी टूट पड़े। पति और बुजुर्ग ससुर को पिटते देख वह भी बचाने के लिए दौड़ीं। दबंगों ने महिला की भी जमकर पिटाई कर दी। हमले में पति व ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मरा समझ आरोपी धमकी देकर भाग गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते मे ही सीताराम (75) की मौत हो गयी, जबकि सुशील की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

--
ट्यूशन पढ़ाने को लेकर दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा था। रविवार सुबह मारपीट हुई। मारपीट में घायल बुजुर्ग सीताराम की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतक की बहू नीलम की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-टीएन दुबे, सीओ धौरहरा
-
दो माह पहले हुई थी नोकझोंक, पुलिस के पास पहुंचा था मामला
गुजारा गांव में हुई मारपीट में बुजुर्ग सीताराम की मौत के बाद पुलिस की मौजूदगी में परिवार ने सोमवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। बताते हैं कि दोनों पक्षों में काफी दिनों से खुन्नस चल रही थी। कुछ माह पहले मृतक का पुत्र आरोपियों के घर मे ट्यूशन पढ़ाने जाता था। उसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। आरोप है कि पुलिस ने सुलह समझौता कर मामले को टाल दिया था। दोनों परिवारों में मनमुटाव जारी रहा। नतीजतन रविवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें ट्यूशन पढ़ाने वाले युवक के पिता बुजुर्ग सीताराम को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed