{"_id":"60fc5dd48ebc3e581f782107","slug":"crime-lakhimpur-news-bly454208857","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा मंडल अध्यक्ष पर किया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा मंडल अध्यक्ष पर किया फायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन (लखीमपुर खीरी)। ढखेरवा बाजार में पुलिस चौकी के सामने शनिवार शाम बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष बलराम जायसवाल पर फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
निघासन कोतवाली के बढहिन पुरवा मजरा दुलही निवासी बलराम जायसवाल कफारा मंडल अध्यक्ष हैं। उनकी ढखेरवा चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने स्टेशनरी की दुकान है। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में थे कि तभी बाइक सवार तीन लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले तो बिजली केबल से कई वार किए। उसके बाद फायर कर दिया। गनीमत रही कि इस हमले में जायसवाल बाल-बाल बच गए। इस बीच आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तो हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। संदिग्धों की तलाश में पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी है। खबर लिखे जाने तक अपराधी पुलिस के पकड़ से बाहर थे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि दो आरोपी चिह्नित किए गए हैं। वहीं, प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद