फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

विवाहिता का फंदे से लटकता शव मिला, हत्या का आरोप

Sat, 01 May 2021 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
crime
पसगवां (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भेलावा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का कमरे में फंदे से लटकता हुआ शव मिलने के मामले में मृतका के परिजन ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भेलावा निवासी मनोज मिश्रा के पुत्र अनुराग मिश्रा का विवाह 8 मई 2017 को जिला शाहजहांपुर के कोतवाली सेहरामऊ दक्षिणी नौसिया निवासी दीपक मिश्र की पुत्री प्रिया मिश्रा के साथ हुआ था। लड़की पक्ष का कहना है कि, उन्होंने सामर्थ्य अनुसार दान दहेज देकर अपनी पुत्री का विवाह किया। आरोप है कि विवाह में मिले दान दहेज से प्रिया के ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। दहेज की मांग को लेकर प्रिया का पति और उसके ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर मारपीट करते थे।
विज्ञापन

मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शुक्रवार की शाम को प्रिया के पति ने अपने माता-पिता और भाई-बहन की मदद से उसे मार डाला। बताया कि, घटना की सूचना पर मृतका के मायके वाले भेलावा पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतका की मां रामादेवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना सीओ मोहम्मदी को सौंपी है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। उधर, मृतका की ससुराल वालों का कहना है प्रिया ने गृहकलह से तंग होकर फांसी लगाई है। प्रिया की एक तीन वर्ष की छोटी बच्ची भी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की मां रामादेवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बाकी नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed