फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला से लूटे 51 हजार

Sun, 07 Feb 2021 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर के निघासन रोड पर लूट के बाद मौके पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी/महेवागंज। बेखौफ बाइक सवार दो बदमाशों ने सरेराह एक बुजुर्ग महिला को रोक लिया और तमंचे के बल पर बैग लूटकर भाग निकले। बैग में 51,100 हजार रुपये की नकदी थी। बुजुर्ग महिला एसबीआई मुख्य शाखा से रुपये निकालकर घर वापस जा रही थी। दिनदहाड़े हुई वारदात से शहर में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

मोहल्ला गुलजार नगर निवासी स्वर्गीय अशोक कुमार श्रीवास्तव की पत्नी शारदा श्रीवास्तव (80) ने शनिवार दोपहर भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से 50 हजार रुपये निकाले और बैग में रुपये रखकर ऑटो से अकेले घर जा रहीं थीं। बैग में बैंक की पासबुक और बिजली बिल के ग्यारह सौ रुपये भी रखे थे। मेला मैदान रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास जैसे ही वह ऑटो से नीचे उतरीं। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश आ धमके। बदमाशों ने सरेराह तमंचा दिखाकर हाथ से बैग लूट लिया और शहर की ओर भाग निकले। बुजुर्ग महिला के चीखने चिल्लाने पर कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे उनकी आंखों से ओझल हो गए। शहर में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से सनसनी फैल गई। महेवागंज चौकी क्षेत्र में हुई घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर अरविंद वर्मा और प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। पीड़ित महिला ने बताया कि पति वन विभाग में थे।
विज्ञापन

-
रेकी कर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
बुजुर्ग महिला से बदमाशों ने जिस तरीके से घटना को अंजाम दिया। इससे यह साफ है कि बदमाश काफी शातिर हैं। उन्हें इस बात की पूरी जानकारी थी कि महिला शनिवार को बैंक से 50 हजार रुपये खाते से निकालेगी। इसको लेकर बदमाश महिला की बैंक से रेकी कर कर रहे थे। पुलिस घटनास्थल और बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को शक है कि घटना में महिला का कोई करीबी भी शामिल है, जिसे पूरी जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पीड़ित महिला की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की टीमें लगी हैं। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-अरविंद वर्मा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed